मुंबई पुलिस ने गणेशोत्सव-2026 के लिए की बड़ी सुरक्षा तैयारी, हजारों जवान तैनात





मुंबई। गणेशोत्सव-2026 को सुरक्षित और निर्भय वातावरण में मनाने के लिए मुंबई पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। शहर के नागरिक गणेशोत्सव को बिना किसी भय के मना सकें, इसके लिए पुलिस ने बड़े पैमाने पर बल तैनात किया है।
मुंबई पुलिस के अनुसार, त्योहार की अवधि के दौरान कम से कम 07 अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, 37 उपायुक्त, 52 सहायक पुलिस आयुक्त, 2650 अधिकारी और 14,150 पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए गए हैं। इसके अलावा महत्वपूर्ण स्थानों पर एसआरपीएफ प्लाटून, क्विक रिस्पॉन्स टीमें (क्यूआरटी), दंगा नियंत्रण दल और होम गार्ड्स की पर्याप्त व्यवस्था भी की गई है।
गणेश विसर्जन के दिन के लिए भी विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है और अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी तैनात किए जा रहे हैं।
मुंबई पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर संयम बनाए रखें और पुलिस के साथ सहयोग करें। यदि कोई अटेंडेड या संदिग्ध वस्तु दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। तत्काल सहायता के लिए पुलिस हेल्पलाइन 100 या 112 पर संपर्क किया जा सकता है।

 संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post