मालवणी पुलिस ने 263 ग्राम हेरोइन जब्त की, अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य करीब 79 लाख रुपये





मुंबई। मालवणी पुलिस थाने ने नालासोपारा से एक बड़े हेरोइन सप्लाई रैकेट का पर्दाफाश करते हुए कुल 263 ग्राम हेरोइन (गहरे रंग का पाउडर) जब्त की है। इस हेरोइन का अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य करीब 78 लाख 90 हजार रुपये आंका गया है।
पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त 2026 को रात करीब 8 बजे शांति वेलफेयर सोसायटी, लक्ष्मी नगर, अली तलाव रोड, खारोडी, मालवणी, मालाड पश्चिम में एक 34 वर्षीय व्यक्ति को 4.90 ग्राम हेरोइन बेचने के इरादे से अपने कब्जे में रखते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। इसके खिलाफ मालवणी पुलिस थाने में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8 (ग) सहपठित धारा 21 (अ) के तहत गुना रजिस्टर क्रमांक 1361/2026 दर्ज किया गया।
जांच के दौरान आरोपी ने बताया कि यह हेरोइन उसने नालासोपारा से मंगवाई थी। उसकी जानकारी और गुप्त सूचना के आधार पर गोल्डन अपार्टमेंट, वाघेश्वरी, नालासोपारा पश्चिम (जिला पालघर) में एक 19 वर्षीय युवक (मूल निवासी उत्तर प्रदेश) के पास से कुल 263 ग्राम हेरोइन बरामद की गई और उसे इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने यह हेरोइन सिगरोड गांव, जिला हरिद्वार (उत्तराखंड) के एक व्यक्ति से मंगवाई थी। मामले की आगे की जांच जारी है।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त श्री देवेन भारती, पुलिस सह आयुक्त (का. व सु.) डॉ. मनोजकुमार शर्मा, अपर पुलिस आयुक्त (उत्तर प्रादेशिक विभाग) श्री शशिकुमार मीना, पुलिस उप आयुक्त (उत्तर परिमंडल-02) श्री संदिप घुगे, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मालवणी विभाग श्री महेशकुमार ठाकुर और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राणी पुरी के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मीना मरे, पुलिस उप निरीक्षक प्रदीप लोंढे तथा अन्य पुलिस कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post