शाहजहाँपुर थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में हाईवे पर रविवार को एक सड़क हादसे से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाने की कार्रवाई शुरू की। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शाहजहांपुर से अजय सिंह की रिपोर्ट
Post a Comment