घरेलू विवाद में खौफनाक वारदातः पत्नी की गला काटकर हत्या, पति ने भी की आत्महत्या




मुंबई: अग्रिपाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे घरेलू विवाद को लेकर एक दर्दनाक घटना सामने आई। पुलिस के अनुसार, 19 वर्षीय मोहम्मद एहसान शेख ने अपनी 19 वर्षीय पत्नी जन्नत एहसान शेख की रसोई के चाकू से गला काटकर हत्या कर दी।
वारदात के बाद एहसान ने उसी हथियार से अपना गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे नायर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दोनों पति-पत्नी दैनिक मजदूरी का काम करते थे।
घटना कालापानी चौकी के पास हुई। अग्रिपाड़ा पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में अपराध दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जबकि पति की मौत के संबंध में ADR दर्ज किया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना के पीछे घरेलू विवाद बताया जा रहा है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

 संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post