लोखंडी रॉड से सिर पर वार कर युवक को जान से मारने की कोशिश, जुहू पुलिस ने दर्ज किया मामला





मुंबईः जुहू पुलिस थाने में 22 वर्षीय युवक के खिलाफ जान से मारने की कोशिश और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर 2026 को शाम करीब 6 बजे शिकायतकर्ता कुमार राजू देवेंद्र (47), जो केबल ऑपरेटर हैं, अपने विलेपार्ले पश्चिम स्थित घर में मौजूद थे।
इसी दौरान आरोपी युवक उनके घर पहुंचा और खर्च के लिए पैसे मांगने लगा। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ में मौजूद लोहे की रॉड से शिकायतकर्ता के सिर पर 3 से 4 बार वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
शिकायत के आधार पर जुहू पुलिस ने गु.र. क्र. 1244/2026 दर्ज किया है। मामले में BNS की धारा 109(1), 352, 308(5) और 351 (2) के तहत कार्रवाई की गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post