मुलुंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रिकॉर्डवरील आरोपी को दबोचा, 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद





मुंबई। मुलुंड पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए अभिलेखावरील आरोपी संदीप नारायण बंजारी (29) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से चोरी की 6 मोटरसाइकिलें, जिनकी कुल कीमत करीब ₹3.45 लाख बताई गई है, बरामद की गई हैं।
पुलिस के मुताबिक मुलुंड पुलिस थाने में दर्ज वाहन चोरी के मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जांच और गोपनीय सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान की। इसके बाद आरोपी संदीप बंजारी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई।
जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ मुलुंड पुलिस थाने में चोरी और अवैध हथियार रखने सहित पहले से 7 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मामलों की जांच आगे बढ़ाते हुए चोरी की अन्य मोटरसाइकिलों के बारे में भी जानकारी हासिल की।
इस कार्रवाई में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मुलुंड पुलिस की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अब बरामद वाहनों से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच कर रही है। 

संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post