19 साल से फरार आरोपी मोतीलाल फुलेना चौरसिया को शिवाजीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया





मुंबई। शिवाजीनगर पुलिस ने 19 साल से फरार चल रहे आरोपी मोतीलाल फुलेना चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज गुन्हा रजिस्टर नंबर 2125/2007 के तहत महाराष्ट्र जमीन महसूल अधिनियम की धारा 50 के मामले में वांछित था।
आरोपी अदालती कार्यवाही के दौरान हाजिर नहीं हो रहा था। इसलिए पहले उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। इसके बावजूद वह अदालत में पेश नहीं हुआ। इसके बाद अतिरिक्त मुख्य न्यायदंड अधिकारी न्यायालय, कुर्ला के 57 वें न्यायालय ने 14 अगस्त 2026 को उसके खिलाफ जाहिनामा (प्रोक्लेमेशन) जारी किया था।
शिवाजीनगर पुलिस टीम लगातार इस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर पता चला कि आरोपी मानखुर्द, मुंबई इलाके में छिपा हुआ है। पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और उचित योजना बनाकर मोतीलाल फुलेना चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी को अब अदालती कार्यवाही के लिए पेश किया जाएगा। शिवाजीनगर पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे इस आरोपी को पकड़कर अदालती प्रक्रिया में ला दिया है।

इस कामयाबी में पुलिस आयुक्त श्री देवेन भारती, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पूर्व प्रदेश) श्री मनोजकुमार शर्मा, अपर पुलिस आयुक्त पूर्व प्रदेश श्री धनंजय कुलकर्णी, पुलिस उप आयुक्त पूर्व परिमंडल-1 समीर शेख, सहायक पुलिस आयुक्त देवनार विभाग कलीम शेख तथा वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक धनंजय शिंदे के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने काम किया। 

संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post