कानपुर में सप्लाई करने की फिराक में थी, रेलवे स्टेशन के पास पुलिस ने दबोचा
कानपुर। शराब और मादक पदार्थों की तस्करी में अब युवतियों की भूमिका भी सामने आने लगी है। कानपुर रेलवे स्टेशन के पास पुलिस ने 22 वर्षीय युवती को आठ किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार युवती शाहजहांपुर की रहने वाली है और नोएडा में हाउसकीपिंग का काम करती थी। वह ट्राली बैग में गांजा लेकर कानपुर में सप्लाई करने पहुंची थी। पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध गतिविधि के आधार पर युवती को रेलवे स्टेशन के पास रोका गया। तलाशी लेने पर उसके ट्राली बैग से करीब आठ किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने शाहजहांपुर के अजीजगंज की रहने वाली होने और नोएडा में हाउसकीपिंग का काम करने की जानकारी दी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि युवती गांजा कहां से लेकर आई थी और कानपुर में किसे इसकी सप्लाई करनी थी। उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
शाहजहांपुर से अजय सिंह की रिपोर्ट
Post a Comment