मालवणी: 30 वर्षीय आरोपी ने 14 वर्षीय लड़की का गला घोंटने का प्रयास किया, गिरफ्तार




मुंबई। मालवणी पुलिस ने एक गंभीर मामले में 30 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
18 सितंबर 2026 को दोपहर 12 से 12:30 के बीच मालवणी, मालाड (पश्चिम) स्थित एक फ्लैट में घटना हुई। पीड़िता की पिता तौफिक अली खदीम अली शेख (50) की शिकायत के अनुसार, उनकी 14 वर्षीय बेटी बेंटी नवाब खान ने आरोपी से पानी और पैसे मांगे। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी ने उसके गले में कपड़ा बांधकर गला घोंटने की कोशिश की और मारपीट की। लड़की को गंभीर चोटें आईं।
आरोपी को जेजे अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत गुन्हा दाखिल किया गया है। जांच जारी है। 

संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post