अराजकता फैलाने के आरोप में राजा निषाद और काजल निषाद समेत करीब 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज





गोंडा। विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर हुए प्रदर्शन और बवाल के मामले में पुलिस ने एक और मुकदमा दर्ज किया है। परसपुर थाना क्षेत्र में शव रखकर प्रदर्शन करने और कथित रूप से अराजकता फैलाने के आरोप में राजा निषाद और काजल निषाद समेत करीब 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, चचरी-भौरीगंज मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान रास्ते पर भीड़ जुटने और हंगामा होने की स्थिति बनी। मामले में एसडीएम और थानाध्यक्ष को धमकाने के आरोप भी लगाए गए हैं।
बताया जा रहा है कि विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर इससे पहले भी प्रदर्शन और सोशल मीडिया पोस्ट सहित अलग-अलग मामलों में मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस पूरे मामले में नामजद और अज्ञात आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने में जुटी है।

पहराई मुंबई न्यूज यूपी
पत्रकार – अंकित कुमार शर्मा

Post a Comment

Previous Post Next Post