जर्जर विद्युत पोल ई-रिक्शा पर गिरा चालक घायल





शाहजहांपुर। नगर निगम क्षेत्र के मोहल्ला झंडा कलां से घंटाघर जाने वाले मार्ग पर गुरुवार को जर्जर विद्युत पोल अचानक ई-रिक्शा के ऊपर गिर गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ई-रिक्शा मार्ग से गुजर रहा था, तभी सड़क किनारे खड़ा जर्जर विद्युत पोल अचानक भरभराकर उसके ऊपर जा गिरा। हादसे में चालक पोल की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला और उपचार के लिए भेजा। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि क्षेत्र में कई विद्युत पोल जर्जर हालत में हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से इन्हें हटाने या बदलने की कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों ने जर्जर पोलों का सर्वे कराकर उन्हें तत्काल हटाने और हादसे के लिए जिम्मेदार विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शाहजहांपुर से अजय सिंह की  रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post