खार पुलिस ने 21 साल से फरार चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया





मुंबई। खार पुलिस ने तब्बल 21 साल से कोर्ट की कार्यवाही से बच रहे एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मुत्तू कृष्णन रामकृष्णन अरुंतुडी (उम्र 42 वर्ष) माहीम का रहने वाला है।
वर्ष 2005 में खार पुलिस थाने में दर्ज चोरी के मामले (गु.र.क्र. 29/2005, धारा 379 आईपीसी) में आरोपी पर मुकदमा चल रहा था। वह बार-बार कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था, इसलिए अतिरिक्त मुख्य महानगर दंडाधिकारी, 9वें न्यायालय, बांद्रा (पूर्व) ने उसके खिलाफ 4 अगस्त 2023 को जाहीरनामा जारी किया था।
विशेष निगरानी व तदीपार टीम ने जब शाहूनगर, माहीम स्थित उसके पुराने पते पर पहुंचकर जांच की तो पता चला कि चाळ टूट चुकी है। गुप्त सूचना के आधार पर जानकारी मिली कि आरोपी तमिलनाडु में रह रहा है। आज 9 सितंबर 2026 को सुबह करीब 10:30 बजे जब वह ट्रेन से मुंबई सीएसएमटी पहुंचा, तो पुलिस ने उसे वहीं गिरफ्तार कर लिया।आरोपी की मां को अटक की सूचना दे दी गई है और उसे आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया है। इस कार्रवाई का मार्गदर्शन वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संतोष काटे और पुलिस निरीक्षक सचिन वाघ ने किया। टीम में पुलिस उपनिरीक्षक दिनेश पाटील सहित अन्य जवान शामिल थे। 

संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post