फोर व्हीलर की टक्कर से ई-रिक्शा बाइक पर पलटा, महिला समेत दो घायल





शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र में दून स्कूल के पास ओवरब्रिज के निकट बुधवार को तेज रफ्तार फोर व्हीलर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर बराबर से गुजर रही बाइक के ऊपर पलट गया। हादसे में बाइक सवार महिला और युवक को हल्की चोटें आईं। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर ई-रिक्शा को हटाया और बाइक सवारों को संभाला। गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। बाइक सवार महिला और युवक को मामूली चोटें आईं। कुछ देर बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बन गई। इसके बाद सभी लोग बिना किसी कार्रवाई के अपने-अपने घर चले गए। घटना में ई-रिक्शा और बाइक को नुकसान पहुंचा है।

शाहजहांपुर से अजय सिंह की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post