मुंबई: भांडुप पुलिस ने प्रतिबंधित गुटखा और सुगंधित सुपारी की अवैध खरीद-फरोख्त एवं परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1 करोड़ 18 लाख 21 हजार 100 रुपये का मुद्देमाल जब्त किया है। कार्रवाई में पुलिस ने 9 लोगों को हिरासत में लेने के साथ 5 वाहन भी जब्त किए हैं।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सहायक पुलिस निरीक्षक विनोद लाड और उनकी टीम ने 12 सितंबर 2026 को तड़के करीब 4:25 बजे नाहूर स्थित महानगरपालिका पार्किंग, विलेज रोड परिसर में जाल बिछाया। छापेमारी के दौरान एक कंटेनर, दो टेम्पो, एक बोलेरो और एक पिकअप समेत कुल पांच वाहनों को कब्जे में लिया गया।
वाहनों की तलाशी में वाराणसी आशिक सुगंधित सुपारी और सुगंधित तंबाकू सहित करीब 20 लाख 21 हजार 100 रुपये मूल्य का प्रतिबंधित माल बरामद हुआ। इसके अलावा पांच वाहनों की अनुमानित कीमत करीब 98 लाख रुपये बताई गई है। इस तरह पुलिस ने कुल ₹1,18,21,100 का मुद्देमाल जब्त किया।मामले में भांडुप पुलिस थाने में अपराध दर्ज करने की कार्रवाई जारी है। पुलिस अब हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ कर प्रतिबंधित गुटखा और सुगंधित सुपारी के नेटवर्क, सप्लाई चैन और बिक्री से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment