नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार




संवाददाता मोहम्मद यासिर सरायमीर 

आजमगढ़। सरायमीर थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने किशोरी को भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चुड़ासमा भरतभाई पुत्र मंगाभाई, निवासी नवागांव मामाबाड़ी, थाना कुवड़वा, जिला राजकोट, गुजरात के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, मामले में बीनापारा निवासी सुमिन्त्रा देवी पत्नी स्वर्गीय कल्पू ने अपनी नाबालिग पोती के घर से बिना बताए चले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके आधार पर थाना सरायमीर में मुकदमा अपराधऊ संख्या 154/26 धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

परिजनों द्वारा किशोरी की लगातार तलाश की जा रही थी। जांच के दौरान पता चला कि किशोरी पूर्व में गुजरात के नवागांव में अपने पिता के साथ रहती थी और उसी दौरान चुड़ासमा भरतभाई से उसकी बातचीत होती थी। आरोप है कि आरोपी किशोरी को बहला-फुसलाकर बीनापारा से अपने साथ गुजरात ले गया था। दोनों राजकोट के गुलाबनगर में किराये के कमरे में रह रहे थे।

जानकारी मिलने पर परिजन गुजरात पहुंचे और किशोरी व आरोपी को लेकर सरायमीर थाने आए। पुलिस ने किशोरी का बयान दर्ज करने के साथ आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया। मामले में धारा 64(1) बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 भी जोड़ी गई है। पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जयशंकर राठौर और महिला कांस्टेबल शहनाज खातून शामिल रहीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post