10 से 17 साल से फरार 3 वांछित आरोपियों को मुंबई क्राइम ब्रांच ने दबोचा, कोर्ट ने जारी किया था जाहीरनामा





मुंबई। मुंबई गुन्हे शाखा ने लंबे समय से फरार चल रहे तीन आरोपियों को अलग-अलग कार्रवाई में गिरफ्तार किया है।
पहली कार्रवाई - कक्ष 08:15 साल से फरार आरोपी
गणेश गोविंद नंदमेहेर को डोंबिवली से गिरफ्तार किया गया। यह आरोपी गु.र.क्र. 38/2011 कलम 420, 34 भादंवि (कोर्ट केस 810/PW/2011) में कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहा था। कोर्ट ने पहले अटक वारंट और फिर जाहीरनामा जारी किया था। गोपनीय जानकारी के आधार पर कक्ष-8 की टीम ने उसे ठाणे के डोंबिवली से पकड़कर कोर्ट में पेश किया।
दूसरी कार्रवाई - कक्ष 09: 10 साल से फरार अब्दुल
माजिद हनिफ शेख को माहीम से अटक किया गया। आरोपी गु.र.क्र. 09/2016 कलम 182, 120(B), 34 भादंवि में अजामीनपात्र वारंट में वांछित था। तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना पर कक्ष-9 ने उसे माहीम से हिरासत में लिया।
तीसरी कार्रवाई - कक्ष 12: 17 साल से फरार राजू रामा
यादव (35) को नालासोपारा पूर्व से दिनांक 23/09/2026 को अटक किया गया। यह आरोपी गु.र.क्र. 11/2009 कलम 3,25 भाहका सह 37 (1) 135 मपोका (दहिसर पुलिस ठाणे गु.र.क्र. 05/2009) में जमानत के बाद से फरार था।
यह सफल कार्रवाई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, सह-आयुक्त अनिल कुंभारे, अपर आयुक्त कृष्णकान्त उपाध्याय, उपायुक्त नवनाथ ढवळे, सहायक आयुक्त दत्तात्रय थोपटे और धर्मपाल बनसोडे के मार्गदर्शन में वरिष्ठ निरीक्षक संदीप येडे-पाटील व उनकी टीम ने की है।

संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post