लालगंज के सीओ भूपेश पांडेय का तबादला, अब फूलपुर के पुलिस उपाधीक्षक होंगे



आजमगढ  पुलिस विभाग में हुए स्थानांतरण के क्रम में लालगंज के पुलिस उपाधीक्षक भूपेश पांडेय का स्थानांतरण फूलपुर कर दिया गया है। अब वह फूलपुर के पुलिस उपाधीक्षक के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे।
लालगंज में तैनाती के दौरान भूपेश पांडेय अपनी कार्यशैली और पुलिसिंग को लेकर चर्चा में रहे। उनके स्थानांतरण के बाद अब फूलपुर में उनकी नई तैनाती होगी।
उनके स्थानांतरण की खबर से पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है। हालांकि, उनके स्थान पर लालगंज में किस अधिकारी की तैनाती होगी, इसकी जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।



संवाददाता  जाहीर शेख

Post a Comment

Previous Post Next Post