SBI बैंक लॉकर से 50 लाख के जेवर गायब, कर्मचारियों के खिलाफ FIR




कानपुर भारतीय स्टेट बैंक यानी SBI की एक शाखा में बैंक लॉकर से करीब 50 लाख रुपये कीमत के जेवर गायब होने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित बैंक कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, यह लॉकर वर्ष 2003 में खोला गया था। खास बात यह है कि इतने लंबे समय से लॉकर का इस्तेमाल और उसकी जांच नहीं की गई थी। करीब चार महीने पहले जब लॉकर को चेक किया गया तो उसमें रखे लाखों रुपये के जेवर गायब मिले।
बताया जा रहा है कि वर्ष 2003 से ही इस लॉकर का किराया लगातार बैंक खाते से कटता रहा। इसके बावजूद लॉकर में रखे जेवर कब और कैसे गायब हुए, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
पुलिस ने मामले में बैंक कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस लॉकर की चाबी, बैंक के रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और लॉकर संचालन से जुड़े कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर रही है। घटना के बाद बैंक की सुरक्षा व्यवस्था और लॉकर सिस्टम पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

मिडिया रिपोर्ट नीरज कुमार

Post a Comment

Previous Post Next Post