मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार, पुलिस महकमे और चाहने वालों ने दी बधाई




मुंबईः मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती के जन्मदिन के अवसर पर पुलिस विभाग, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों और शुभचिंतकों की ओर से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।
देवेन भारती को मुंबई पुलिस के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने वाले वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के रूप में जाना जाता है। उनके जन्मदिन पर शुभचिंतकों ने उनके स्वस्थ, सफल और दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर बधाई संदेशों का सिलसिला जारी रहा। लोगों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में मुंबई पुलिस शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए आम नागरिकों के विश्वास पर लगातार खरी उतरेगी। 

संवाददाता जावेद शेख।

1 Comments

Post a Comment

Previous Post Next Post