झारखंड पेपर लीक के विरोध में ABVP का प्रदर्शन, BHU सिंहद्वार पर हेमंत सोरेन का पुतला फूंका





वाराणसी 12 अगस्त। झारखंड में पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की काशी हिंदू विश्वविद्यालय इकाई ने सिंहद्वार पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और छात्रों ने झारखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि परीक्षा व्यवस्था में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं के बावजूद सरकार प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही है। छात्रों पर कथित लाठीचार्ज का विरोध करते हुए ABVP ने आंदोलनरत छात्रों की मांगें तत्काल स्वीकार करने की मांग की।
ABVP के केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रमुख राहुल राणा ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने परीक्षा अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच के साथ मामलों की सीबीआई जांच की मांग की। साथ ही छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों और आदेश देने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग उठाई।
प्रदर्शन में विश्वविद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर झारखंड में आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रति एकजुटता जताई।

मिडिया रिपोर्ट ए के सिह परमहंस

Post a Comment

Previous Post Next Post