निर्मल नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑटो रिक्शा चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 4 ऑटो बरामद




मुंबई: निर्मल नगर पुलिस ने ऑटो रिक्शा चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए कुल 4 ऑटो रिक्शा बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 35 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, कुछ दिनों से निर्मल नगर पुलिस थाना क्षेत्र में ऑटो रिक्शा चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो ऑटो चोरी के कई मामलों का खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि आरोपी ने निर्मल नगर, वाकोला, खेरवाड़ी और अन्य पुलिस थाना क्षेत्रों से ऑटो रिक्शा चोरी किए थे। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कुल 14 चोरी के मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए चार ऑटो रिक्शा बरामद किए। इनमें MH 02 DU 2868, MH 02 FB 9636, MH 02 DU 0995 और MH 02 EF 3450 नंबर के ऑटो रिक्शा शामिल हैं।
इस कार्रवाई से कई ऑटो चोरी के मामलों का खुलासा होने के साथ-साथ वाहन मालिकों को भी राहत मिली है। मामले में आगे की जांच निर्मल नगर पुलिस द्वारा की जा रही है।


 संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post