शाहजहांपुर। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का अभियान सोमवार को मोहनगंज तेल टंकी क्षेत्र में भी देखने को मिला। नगर निगम की टीम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की।
अभियान के दौरान सड़क की सीमा में किए गए कब्जों को हटाया गया। नगर निगम की टीम ने बुलडोजर की मदद से कई अतिक्रमण ध्वस्त कर दिए। कार्रवाई के दौरान एक भवन का बाहर की ओर निकला छज्जा भी तोड़ दिया गया।
अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई। नगर निगम की टीम ने स्पष्ट किया कि सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध कब्जों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी के चलते मौके पर सुरक्षा व्यवस्था भी बनी रही।
नगर निगम के इस अभियान से सड़क किनारे लंबे समय से कब्जा जमाए लोगों में हड़कंप की स्थिति रही। अधिकारियों ने आगे भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहने के संकेत दिए हैं।
शाहजहांपुर से अजय सिंह की रिपोर्ट
Post a Comment