संवाददाता जाबिर शेख
आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र स्थित ग्राम जीवली पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के पैतृक आवास पर पहुंचकर उनकी दिवंगत माता श्रीमती जमुरता देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत जमुरता देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद उन्होंने विनोद राय समेत परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की और शोक की इस घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार और संगठन परिवार के साथ खड़ा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। गौरतलब है कि श्रीमती जमुरता देवी का 2 सितंबर 2026 को निधन हो गया था।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जीवली गांव में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत जमुरता देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई।
इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह व विनोद राजभर, पूर्व सांसद, विधायकगण, ब्लॉक प्रमुख सहित मंडलायुक्त विवेक, एडीजी वाराणसी जोन नवीन अरोड़ा, डीआईजी सुनील कुमार सिंह, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, एसएसपी डॉ. अनिल कुमार, सीडीओ राकेश कुमार पटेल, एडीएम प्रशासन संजय चावला, एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह, एसपी ट्रैफिक पंकज श्रीवास्तव, डीडीओ संजय सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
Post a Comment