मुंबई: गोविंदा उत्सव के दौरान मानव पिरामिड बनाने और अन्य गतिविधियों के दौरान घायल हुए गोविंदाओं का इलाज मुंबई के विभिन्न सरकारी एवं BMC अस्पतालों में जारी है। 6 सितंबर 2026 सुबह 8 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 376 गोविंदा घायल हुए हैं।
अस्पतालों से मिली जानकारी के मुताबिक, इनमें से 53 गोविंदाओं को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि 37 का अभी इलाज चल रहा है। वहीं 286 घायल गोविंदाओं को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
क्षेत्रवार आंकड़े,
सेंट्रल (CT) अस्पतालों में कुल 183 घायल गोविंदा पहुंचे, जिनमें 29 भर्ती हुए, 23 का इलाज जारी है और 131 को छुट्टी दे दी गई है।वेस्टर्न सबर्ब (WS) अस्पतालों में 126 घायल गोविंदा पहुंचे। इनमें 9 भर्ती हैं, 14 का इलाज चल रहा है और 103 को छुट्टी दी जा चुकी है।
KEM में सबसे ज्यादा घायल
अस्पतालों में KEM अस्पताल में सबसे अधिक 76 घायल गोविंदा पहुंचे। इनमें 18 को भर्ती किया गया, जबकि 58 को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
इसके अलावा HBT ट्रॉमा अस्पताल में 34, राजावाड़ी अस्पताल में 33, V. Desai अस्पताल में 33, Nair अस्पताल में 32, Sion अस्पताल में 18 और BDBA अस्पताल में 18 घायल गोविंदाओं का इलाज किया गया।
गोविंदा उत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और चिकित्सा सेवाओं को लेकर प्रशासन एवं अस्पतालों द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment