मुंबई: कफ परेड पुलिस ने एक सराईत आरोपी को गिरफ्तार कर डेढ़ तोले का सोने का मंगलसूत्र और नकदी बरामद की है।
26 अगस्त की सुबह डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर नगर में शिकायतकर्ता संजय आनंद चव्हाण के घर का दरवाजा खुला रह गया था। अज्ञात व्यक्ति ने घुसकर मंगलसूत्र (लगभग 2 लाख रुपये) और 50 हजार रुपये नकदी चुरा ली।
पुलिस उप निरीक्षक प्रशांत नेरकर की टीम ने जांच में संदिग्ध विकेश ठवरू चव्हाण (27) को गीता नगर से पकड़ा। उसने चोरी कबूल की। पुलिस ने मंगलसूत्र, 3 हजार रुपये नकदी और 4 मोबाइल बरामद किए।
मामला गु.र.क्र. 197/2026 के तहत दर्ज है। आगे की कार्रवाई जारी है।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment