संवाददाता रामजीत कुमार
आजमगढ़। थाना मुबारकपुर क्षेत्र से घर से बिना बताए निकली 12 वर्षीय बालिका को मुबारकपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब तीन घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त 2026 को 12 वर्षीय बालिका के घर से बिना बताए चले जाने की सूचना थाना मुबारकपुर पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल बालिका की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस ने आसपास के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग की। साथ ही स्थानीय लोगों, दुकानदारों और राहगीरों से पूछताछ कर बालिका के संबंध में जानकारी जुटाई गई।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप बालिका को सठियाव चौराहे के पास सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में गुमशुदा व्यक्तियों की त्वरित बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
बरामद करने वाली पुलिस टीम: चौकी प्रभारी सठियाव नीरज कुमार शुक्ला मय हमराह पुलिस टीम, थाना मुबारकपुर,
Post a Comment