नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और शादी कर शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार




संवाददाता जाबिर शेख 

आजमगढ़। बरदह थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने, शादी करने तथा शारीरिक संबंध बनाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रवि कुमार गौतम पुत्र बिन्दलाल, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी ग्राम मुचरा, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 12 जून 2026 को एक नाबालिग के घर से बिना बताए चले जाने के संबंध में थाना बरदह में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान अभियुक्त का नाम सामने आने पर मुकदमे में धारा 61(1) बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।
नाबालिग की बरामदगी के लिए पुलिस टीम ने गैर प्रांत गुजरात में भी तलाश की। प्राप्त लोकेशन और सूचना के आधार पर लगातार प्रयास के बाद 30 अगस्त को पुलिस टीम ने जिवली तिराहे के पास अभियुक्त को नाबालिग के साथ पकड़ लिया। पुलिस को देखकर अभियुक्त ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी का समय करीब 11:55 बजे बताया गया है।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 207/2026 में धारा 87, 137(2), 61(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शीतला प्रसाद कुशवाहा, कांस्टेबल त्रिलोकनाथ पाण्डेय और रिजर्व महिला आरक्षी स्वाती शामिल रहीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post