सैदपुर पुलिस की ईमानदारी ने जीता दिल, लाखों के जेवरात से भरा बैग महिला को लौटाया




गाजीपुर। रक्षाबंधन के पर्व पर मायके जा रही एक महिला का लाखों रुपये के जेवरात और कीमती सामान से भरा बैग सवारी जीप में छूट गया। बैग मिलने के बाद वाहन चालक ने ईमानदारी का परिचय देते हुए उसे सैदपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस ने बैग में मिले आधार कार्ड के माध्यम से महिला की पहचान और उसके पते की जानकारी जुटाई। इसके बाद सैदपुर पुलिस ने बैग में रखे जेवरात और अन्य कीमती सामान को सुरक्षित हालत में महिला को वापस कर दिया।
बैग वापस मिलने पर महिला ने कोतवाल अनिल सिंह समेत सैदपुर पुलिस का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया। महिला ने पुलिस की कार्यशैली और ईमानदारी की सराहना की।
पुलिस की इस तत्परता और ईमानदारी की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है। स्थानीय लोगों ने भी सैदपुर पुलिस और वाहन चालक के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।

मीडिया रिपोर्ट  आकाश पांडेय

Post a Comment

Previous Post Next Post