नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति (JDC) की पहली बैठक आज नई दिल्ली में आयोजित हुई। बैठक में दोनों देशों ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई।
बैठक के दौरान प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास, सैन्य चिकित्सा, स्टाफ वार्ता, रक्षा उद्योग तथा अनुसंधान एवं विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक की अध्यक्षता भारत की ओर से रक्षा विभाग के संयुक्त सचिव अमिताभ प्रसाद तथा कुवैत की ओर से पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के ब्रिगेडियर जनरल राएद अलसकरान ने की।
भारतीय प्रतिनिधिमंडल में तीनों सेनाओं, रक्षा उत्पादन विभाग, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO), सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा तथा विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधि शामिल रहे।
दोनों पक्षों ने रक्षा क्षेत्र में आपसी सहयोग और समन्वय को आगे बढ़ाने तथा द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
मीडिया रिपोर्ट एम. एस. जाविर
Post a Comment