नई दिल्ली। नेपाल में आई त्रासदी के बीच भारत ने राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग और तेज कर दिया है। मानवीय सहायता के तहत भारत से 10 टन राहत सामग्री लेकर तीसरा विमान काठमांडू के लिए रवाना हुआ।
राहत सामग्री में पोर्टेबल जनरेटर, डिग्निटी किट, खाद्य पैकेट और जल शोधन टैबलेट समेत आवश्यक सामान शामिल हैं। इसके साथ ही 11 सदस्यीय डॉक्टरों, पैरामेडिक्स और टनल रेस्क्यू विशेषज्ञों की टीम भी नेपाल भेजी गई है।
भारत की ओर से नेपाल में राहत एवं बचाव अभियानों के लिए लगातार आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। संकट की इस घड़ी में भारत का सहयोग दोनों देशों के बीच मानवीय रिश्तों और आपसी मित्रता को और मजबूत करता है।
मीडिया रिपोर्ट संजय त्रिपाठी
Post a Comment