आजमगढ़ लालगंज देवगांव ग्रामीण फीडर पर कार्यरत लाइनमैन राम नवल उर्फ अलावु के पूज्य पिता का निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारियों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजनों के अनुसार, अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर को वाराणसी ले जाया गया है, जहां विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
इस दुखद अवसर पर बिजली विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति।
Post a Comment