बिना हेलमेट और दो सवारी में घूमते दिखे पुलिसकर्मी, उठे सवाल





शाहजहांपुर। आम नागरिकों को यातायात नियमों का पालन कराने वाली पुलिस ही नियमों की अनदेखी करती नजर आई। शहर के विभिन्न स्थानों पर पुलिसकर्मियों की मोटरसाइकिल पर बिना हेलमेट सफर करते तथा दो लोगों को बैठाकर चलते हुए तस्वीरें सामने आई हैं।

तस्वीरों में पुलिसकर्मी सरकारी कार्य के दौरान मोटरसाइकिल पर बिना हेलमेट दिखाई दे रहे हैं। यातायात नियमों के अनुसार दोपहिया वाहन चलाते समय चालक और पीछे बैठने वाले व्यक्ति दोनों के लिए हेलमेट पहनना आवश्यक है, लेकिन तस्वीरों में ऐसा नहीं दिख रहा है। आमतौर पर ऐसे मामलों में पुलिस द्वारा चालान की कार्रवाई की जाती है, लेकिन जब नियमों का पालन कराने वाले ही नियमों की अनदेखी करते नजर आएं तो लोगों के बीच चर्चा होना स्वाभाविक है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यातायात नियम सभी के लिए समान होने चाहिए। यदि आम जनता से हेलमेट और अन्य नियमों का सख्ती से पालन कराया जाता है तो पुलिसकर्मियों को भी इसका उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए।

शाहजहांपुर से अजय सिंह की  रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post