मुंबई: सांताक्रूज पुलिस ने घरफोड़ी और चोरी के एक मामले का सफलतापूर्वक पर्दाफाश करते हुए बिहार से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब ₹76.39 लाख मूल्य की संपत्ति बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान चंदन कमलेश मुशहर (21), निवासी दरभंगा, बिहार के रूप में हुई है। जांच के दौरान आरोपी को बिहार से हिरासत में लेकर मुंबई लाया गया। पूछताछ में चोरी की वारदात का खुलासा हुआ।
पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 200 ग्राम सोना, रोलेक्स कंपनी की घड़ी और बैंक खाते में जमा ₹46.39 लाख बरामद किए हैं। कुल बरामद माल की अनुमानित कीमत ₹76.39 लाख बताई गई है।
सांताक्रूज पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और चोरी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का भी पता लगाया जा रहा है।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment