एक लाख की रिश्वत लेते एडीएम कार्यालय का निजी सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार लो जी एक और रिश्वतखोर पकड़ा गया, रिश्वत खोरों के खिलाफ एकजुट होकर लड़े





जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पूर्व के अतिरिक्त जिला कलक्टर कार्यालय में कार्रवाई करते हुए निजी सहायक मुकेश कुमार को परिवादी से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

एसीबी के अनुसार, आरोपी निजी सहायक मुकेश कुमार ने परिवादी से किसी काम के बदले एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत का सत्यापन होने के बाद एसीबी की टीम ने ट्रैप की कार्रवाई की और आरोपी को रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ लिया।

कार्रवाई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविंद गुप्ता के निर्देशन में की गई। एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।


संवाददाता आर के सिंह 

Post a Comment

Previous Post Next Post