मुंबईः कफ परेड पुलिस ने आर्मी कैंपस स्थित एक घर में करीब सात महीने पहले हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए 37 वर्षीय महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की गई संपत्ति भी बरामद कर ली है।
पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता सविता राजीव द्विवेदी जनवरी में अपने परिवार के साथ करीब दो महीने के लिए बाहर गई थीं। इसी दौरान उनके घर की अलमारी से करीब 16 तोला 6 ग्राम सोने के आभूषण, विदेशी मुद्रा और भारतीय नकदी चोरी हो गई थी। चोरी हुए सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब 16.64 लाख रुपये बताई गई है।
मामले की शिकायत के बाद कफ परेड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच पुलिस उपनिरीक्षक प्रशांत नेरकर को सौंपी गई। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अपराध प्रकटीकरण टीम ने लगातार पांच दिनों तक CCTV फुटेज, तकनीकी जानकारी और गुप्त सूचना के आधार पर जां
च आगे बढ़ाई।जांच के दौरान पुलिस को महिला आरोपी सपना संजय सिंह (37) के बारे में सुराग मिला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की और तकनीकी एवं कौशलपूर्ण जांच के बाद चोरी की गई संपत्ति बरामद कर ली।
यह कार्रवाई परिमंडल-1 के पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त कुलाबा विभाग, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विनोद गायकवाड और पुलिस निरीक्षक अनंत शिंदे के मार्गदर्शन में की गई।
कार्रवाई करने वाली टीम में पुलिस उपनिरीक्षक प्रशांत नेरकर, पुलिस हवलदार संतोष पाटील, शेखर फड, सचिन खामकर तथा पुलिस सिपाही विलास जाधव और कुमार पाथरूट शामिल रहे।
कफ परेड पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से लंबित चोरी के मामले का पर्दाफाश हुआ और चोरी की गई संपत्ति बरामद करने में पुलिस को सफलता मिली।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment