मुंबईः भायखळा पुलिस थाने की अपराध प्रकटीकरण टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अमली पदार्थ बेचने के आरोप में 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 6.98 ग्राम मॅफेड्रोन (MD) बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 13,960 रुपये बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक, 16 अगस्त 2026 को गुप्त मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक अज्ञात व्यक्ति जिनाबाई मूलजी राठोड मार्ग पर अमली पदार्थ बेचने के लिए आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाल बिछाया।
शाम करीब 5:30 से 5:45 बजे के बीच पुलिस टीम को एक संदिग्ध युवक काकळीज चौक से जिनाबाई मूलजी राठोड मार्ग होते हुए एकता नगर की ओर जाता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसकी पहचान आझाद मेहताब शेख (19) के रूप में हुई।
दो पंचों की मौजूदगी में आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से 140 रुपये नकद और सफेद रंग का पाउडर बरामद हुआ। जांच में उक्त पाउडर मॅफेड्रोन (MD) पाए जाने की पुष्टि हुई। पुलिस ने करीब 6.98 ग्राम MD जब्त किया।
इस मामले में भायखळा पुलिस थाने में गु.र.क्र.
504/2026 के तहत NDPS Act 1985 की धारा 8(क), 22 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को 16 अगस्त को रात करीब 8:50 बजे गिरफ्तार किया गया।
पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दीपक सावंत के मार्गदर्शन में अपराध प्रकटीकरण पथक के पोलीस उपनिरीक्षक सचिन आव्हाड और उनकी टीम ने की। मामले में आगे की जांच जारी है।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment