आजमगढ़, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के आजमगढ़ जिला कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में पार्टी के दो पूर्व पदाधिकारियों को निष्कासित किए जाने की जानकारी दी गई है।
जिला कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, हरिश्चन्द्र गौतम, पूर्व मंडल प्रभारी आजमगढ़ बीएसपी, निवासी ग्राम बरदह, जिला आजमगढ़ तथा डा. हरिराम भास्कर, पूर्व विधानसभा प्रभारी लालगंज बीएसपी, निवासी ग्राम टेकमा, जिला आजमगढ़ को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने और पार्टी में अनुशासनहीनता अपनाने के कारण बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि दोनों को पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के संबंध में कई बार चेतावनी दी जा चुकी थी। इसके बावजूद उनकी गतिविधियों एवं कार्यशैली में कोई सुधार नहीं आया।
जिला कार्यालय के अनुसार, पार्टी और मूवमेंट के हित को ध्यान में रखते हुए दोनों के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई की गई है। पार्टी की ओर से स्पष्ट किया गया कि संगठन में अनुशासन बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम आगे भी उठाए जाएंगे।
Post a Comment