युवती लेकर बाहर घूमने जा रहे हैं तो सावधान हो जाएं, हनी ट्रैप का शिकार हो सकते हैं आप





शाहजहांपुर। पहले दोस्ती, फिर घूमने का न्योता और इसके बाद होटल में पहुंचते ही दुष्कर्म के आरोप शाहजहांपुर में कथित हनी ट्रैप गिरोह को लेकर चर्चाओं ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। आरोप है कि कुछ युवतियां लोगों को बातचीत और आकर्षण के जाल में फंसाकर दूसरे शहरों में ले जाती हैं। होटल में ठहरने के बाद युवतियों की ओर से अचानक दुष्कर्म का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी जाती है। इसके बाद कथित तौर पर समझौते के नाम पर रकम वसूलने का दबाव बनाया जाता है। नाम न छापने की शर्त पर एक युवक ने बताया कि कुछ युवतियां लोगों को फंसाकर बाहर घूमने जाती फिर उन्हें दुष्कर्म जैसे आरोप लगाकर ब्लैकमेल करती है। बताया जा रहा है कुछ दिन पूर्व नैनीताल में ही चार लोग 10 लाख देकर इज्जत बचाकर भाग आए। आरोप है कि गिरोह पहले युवकों और अन्य लोगों से सोशल मीडिया अथवा फोन के माध्यम से संपर्क करता है। बातचीत बढ़ने के बाद उन्हें घूमने के बहाने नैनीताल जैसे दूसरे शहरों में बुलाया जाता है। वहां होटल में ठहरने के बाद रात के समय पुलिस को सूचना देकर दुष्कर्म का आरोप लगाने की बात सामने आई है। इसके बाद शुरू होता है कथित समझौते का खेल। आरोप है कि मुकदमे और गिरफ्तारी का भय दिखाकर लाखों रुपये की मांग की जाती है। कथित तौर पर पांच से दस लाख रुपये के बीच सौदा तय कर मामले को निपटाने का दबाव बनाया जाता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ऐसे आरोपों की निष्पक्ष जांच जरूरी है। पुलिस को यह भी पता लगाना होगा कि शिकायतें वास्तविक घटनाओं से जुड़ी हैं या इनके पीछे कोई संगठित गिरोह सक्रिय है। साथ ही यदि किसी व्यक्ति को झूठे मुकदमे की धमकी देकर धन वसूली का प्रयास किया गया है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए।
फोटो : प्रतीकात्मक

शाहजहांपुर से अजय सिंह की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post