वांद्रे में 'आरिफ चिना गैंग' पर MCOCA की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार





मुंबई: वांद्रे पुलिस ने सराईत अपराधी मो. आरिफ मो. अस्लम शेख उर्फ 'चिना' और उसकी आपराधिक टोली के खिलाफ महाराष्ट्र संघटित अपराध नियंत्रण अधिनियम (MCOCA) के तहत कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गैंग के प्रमुख आरिफ चिना समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।
पुलिस के मुताबिक, 20 मई 2026 को दर्ज मामले में आरिफ चिना और उसके साथियों पर मटन दुकान चलाने के लिए शिकायतकर्ता और उसके बेटे से 10 हजार रुपये हफ्ता मांगने का आरोप है। हफ्ता देने से इनकार करने पर कथित तौर पर तलवार से हमला कर शिकायतकर्ता को घायल किया गया और पिस्तौल का डर दिखाकर पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बनाने का भी आरोप है।
पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता और उसके परिवार को गंभीर अपराध में फंसाने के लिए कथित तौर पर झूठा षड्यंत्र रचा गया। मामले में आरिफ चिना के निर्देश पर उसके गिरोह के सदस्यों द्वारा एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल करने का भी आरोप है।2016 से आपराधिक गतिविधियों का आरोप
पुलिस के अनुसार, आरिफ चिना और उसके गिरोह के सदस्यों के खिलाफ वर्ष 2016 से अब तक हत्या के प्रयास, गंभीर मारपीट, घातक हथियार और आग्नेयास्त्रों का डर दिखाकर जबरन वसूली, जान से मारने की धमकी, गैरकानूनी जमावड़ा कर दहशत पैदा करना, हथियार रखने, विनयभंग और सार्वजनिक संपत्ति की चोरी जैसे गंभीर मामलों में अपराध दर्ज हैं।
पुलिस का कहना है कि गिरोह द्वारा कथित तौर पर अपना वर्चस्व और दहशत कायम करने के साथ-साथ आर्थिक लाभ के लिए आपराधिक गतिविधियां की जाती थीं। इसी आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने MCOCA की धारा 3(1)(ii), 3(2) और 3 (4) के तहत कार्रवाई की है।
गिरफ्तार आरोपी
मो. आरिफ मो. अस्लम शेख उर्फ चिना, उम्र 32 वर्ष
गिरोह प्रमुख
मवाश अब्दुल अजीज सय्यद, उम्र 34 वर्ष – गिरोह सदस्य
अजमल अयुब खान, उम्र 27 वर्ष – गिरोह सदस्य
मामले में एक आरोपी वांछित बताया गया है। 

संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post