शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा, टूरिस्ट बस समेत चार वाहन टकराएएक दर्जन से अधिक यात्री घायल, मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती





शाहजहांपुर। थाना कांट क्षेत्र में हाइवे पर बलीपुर गांव के पास मंगलवार को टूरिस्ट बस, ईको कार और ई-रिक्शा ऑटो लोडर की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहनों से बाहर निकलवाया और उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हादसे के चलते हाइवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा।बताया जा रहा है कि टूरिस्ट बस नेपाल से यात्रियों को लेकर पंजाब जा रही थी। कांट क्षेत्र में बलीपुर गांव के पास अचानक हुए हादसे में बस समेत अन्य वाहन आपस में टकरा गए। दुर्घटना के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।

शाहजहांपुर से अजय सिंह की  रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post