मुंबई: पायधुनी पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 10 किलो 444 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 3 लाख 80 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, 3 अगस्त 2026 को पायधुनी पुलिस थाने की टीम ने दिली स्टैंड, क्लाइव रोड और रेलवे परिसर के आसपास छापेमारी की। इस दौरान गांजा बेचने के आरोप में दो महिलाओं और एक पुरुष को हिरासत में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरेश नौशियार कंटेरिया (36 वर्ष), बेबी बानो शेख (57 वर्ष) और हुस्नबेन शेख (25 वर्ष) के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई दक्षिण प्रादेशिक विभाग-2 के पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में पायधुनी पुलिस टीम ने की।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment