शाहजहाँपुर सिधौली में अज्ञात वाहन की टक्कर से 28 वर्षीय युवक की मौत, मजदूर ढूंढने निकले थे अमरपाल




शाहजहाँपुर के थाना सिंधौली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय अमरपाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अमरपाल मजदूरों को ढूंढने के लिए घर से निकले थे, तभी रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और मामले की जांच की जा रही है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

शाहजहांपुर से अजय सिंह की  रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post