शव दफनाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद प्रशासन के सक्रियता से टला थानाप्रभारी निरीक्षक व नायब तहसीलदार ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर कर किया शान्त





रिपोर्टर अमित तिवारी


मुबारकपुर नगर के मोहल्ला अलीनगर निवासी की मृत्यु होने पर शव को दफनाने को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने सामने आ गये।एक पक्ष कब्रिस्तान की भूमि का दवा कर रहा था वहीं दूसरा पक्ष इसे ईदगाह की भूमि बता रहा था।दोनों पक्षो के बीच बढता विवाद की सूचना पर प्रशासन हरकत में आया और दोनों पक्षो को बुलाकर थाने में सुलह समझौता करया गया। शव वहीं दफनाने पर दोनों पक्ष की सहमत बनी इसके बाद कोई मृत्यु होने पर शव बगल के बड़ी कब्रिस्तान में दफन किया जायेग तथा मामले का निपटारा होने तक बगल में दफ़नाया जायेगा। मामले का निरकारण होने पर यहां पुनः शव दफ़नाया जा सकता
  
               मुबारकपुर नगर के मोहल्ला अलीनगर निवासी मोहम्मद शमीम 85 वर्ष का बीती रात सोमवार को निधन हो गया। मंगलवार को सुबह शव को दफन करने के लिए परिजन जब कब्र को खोदने पहुंचे तो ईदगाह कमेटी के सदस्यों ने वहां पहुंचकर कब्र खोदने से रोक दिया।इसके बाद दोनों पक्ष आमने सामने हो गये।सुबह पांच बजे यह विवाद तुल पकड़ लेता की पुलिस मौके पर पहुंच गई और इसकी सूचना राज्स्व विभाग को दी इसके राजस्व विभाग के नायब तहसीलदार वीरेन्द्र कुमार साथ में राजस्व निरीक्षक जयनारायण सिंह व लेखपाल रामकृपाल सिंह, देवानंद सिंह व बीरबल पासी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षो को थाने बुलाया गया। लगभग छः घंटे पंचायत होने के बाद अधिकारियों के समकक्ष दोनों सुलह समझौता हो गया। समझौते में यह बात तय हुई की न्यालय से दोनों अपनी भूमि का निर्णय करायेंगे। आज के दिन शव इसी कब्रिस्तान में दफन होगा।इसके बाद किसी की मृत्यु होती है तो।बगल में बड़ी कब्रिस्तान में शव दफन किया जायेगा जबतक न्यायालय का कोई आदेश पारित नहीं हो जाता। सुलह समझौता में मृतक पक्ष से मोहम्मद शोयेब सहित पांच लोग तथा ईदगाह कमेटी पक्ष से हाजी मंसूर सहित पांच लोग मौजूद थे
इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी निरीक्षक शशि चंद चौधरी ने कहा कि कल सुबह मौके शांति बनाये रखने के लिए दोनों पक्षों जिम्मेदार को थाना बुलाया गया और उच्चाअधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया राजस्व विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया तथा सुलह समझौता कराया

Post a Comment

Previous Post Next Post