शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में गुरघिया गांव निवासी 25 वर्षीय लवलेश वर्मा उर्फ बंटी पुत्र सर्वेश वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि लवलेश सुबह करीब 5:30 बजे बाइक से शाहजहांपुर जा रहे थे। खुटार-पुवायां मार्ग पर रूजहा कला गांव के पास ओवरब्रिज से नीचे उतरते समय सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि हेलमेट पहनने के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। युवक की असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है तथा बस चालक की तलाश जारी है।
शाहजहांपुर से अजय सिंह की रिपोर्ट
Post a Comment