घाटकोपर में युवक पर फायरिंग की कोशिश, दो आरोपी गिरफ्तार




मुंबई के घाटकोपर पुलिस थाना क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला करने और फायरिंग का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई 2026 की रात करीब 11 बजे फिर्यादी अपने साथियों के साथ घाटकोपर (पश्चिम) स्थित साईनाथ सोसायटी परिसर में मौजूद था। इसी दौरान दो आरोपी वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि एक आरोपी ने फिर्यादी के चेहरे पर हथियार (पिस्टल) तानकर जान से मारने की धमकी दी तथा फायरिंग करने का प्रयास किया। हालांकि घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
घटना की सूचना मिलने पर घाटकोपर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में घाटकोपर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं तथा आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों के पास हथियार कहां से आया तथा घटना के पीछे की पूरी साजिश क्या थी। 


संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post