मुंबई। ओशिवारा पुलिस थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता जयवंती दिलीप उदगे (42) की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई।
प्रेस नोट के अनुसार, घटना 19 जुलाई 2026 की रात करीब 10:30 बजे गोरेगांव (पूर्व) स्थित एक रिहायशी परिसर में हुई। आरोप है कि 20 वर्षीय युवक ने अपनी 22 वर्षीय पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद किया। विवाद के दौरान आरोपी ने कथित रूप से पत्नी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलने के बाद ओशिवारा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 (1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment