पत्रकार अंजनी राय
लालगंज आजमगढ़ स्थानीय क्षेत्र में मंगलवार को घोसी मऊ के पूर्व सांसद अतुल राय के प्रथम आगमन पर एक भव्य युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह का माहौल देखने को मिला और युवाओं ने फूल-मालाओं तथा जयघोष के साथ अंग वस्त्र, तलवार व गदा भेंट कर अतुल राय का स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद अतुल राय ने कहा कि युवा समाज की सबसे बड़ी ताकत हैं और उनके सहयोग से क्षेत्र के विकास को नई दिशा दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि हमारे विरोधियों द्वारा हमें गलत मुकदमे में फसाने से लेकर आज तक कूटचरित्र को रचा जा रहा है! जिसके परिणाम स्वरूप हमारी गाड़ी को कहीं न कही आते जाते समय प्रशासन द्वारा रोक दिया जाता है !
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अरुण राय संजय राय अंकित चौरसिया अक्की, राकेश यादव, मोनू तिवारी, उत्कर् तिवारी (ईशू), सत्या चौबे, अनंत सिंह बिट्टू , क्षितिज राय, अवनीश मेहरा, पुलक राय, विनीत राय और अमित राय, राजेश राय,गौरव सिंह,अभिषेक राय, सहित अन्य युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Post a Comment