बार और बेंच मिलकर दिलाएं पीड़ितों को त्वरित न्याय एसडीएम नेहा मिश्रा




पत्रकार अंजनी राय

आजमगढ़ लालगंज तहसील सभागार लालगंज में मंगलवार को नवागत उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा के साथ अधिवक्ताओं की परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपजिलाधिकारी ने अधिवक्ताओं से संवाद करते हुए न्यायिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने पर बल दिया।
अपने संबोधन में एसडीएम नेहा मिश्रा ने बताया कि इससे पूर्व उनकी तैनाती गोंडा जनपद में थी तथा वह जौनपुर जनपद की केराकत तहसील में भी कार्य कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि "बार और बेंच एक ही परिवार के सदस्य हैं। दोनों का संबंध देवरानी-जेठानी जैसा है और दोनों का साझा उद्देश्य पीड़ित एवं जरूरतमंद लोगों को त्वरित, निष्पक्ष और सुलभ न्याय दिलाना है।"
उन्होंने अधिवक्ताओं से न्यायिक कार्यों में सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि प्रशासन और अधिवक्ता मिलकर जनता के विश्वास को और मजबूत करेंगे तथा प्रत्येक पीड़ित को समयबद्ध न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने नवागत उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा का स्वागत किया और न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्यों में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
बैठक में तहसीलदार उमेश कुमार सिंह, नायब तहसीलदार गौरव प्रताप सिंह, विंध्यवासिनी राय, समर बहादुर सिंह, धर्मेश पाठक, राजेंद्र प्रसाद सिंह, नगेन्द्र सिंह, राम सेवक यादव, शीतला राय, प्रसिद्ध नारायण सिंह, विजय प्रकाश पाण्डेय, सूर्यमणि यादव, इन्द्रभानु चौबे, अशोक कुमार अस्थाना, हामिद अली, हरी यादव, सुनीश कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार राय, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, विनय शंकर राय, राजेंद्र लाल श्रीवास्तव, हरि नारायण सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post