ट्रांसफॉर्मर तोड़कर तांबे की तार चुराने वाला गिरोह गिरफ्तार, ठाणे-रायगढ़ के 12 चोरी के मामलों का खुलासा




मुंबई:ठाणे पुलिस ने ट्रांसफॉर्मरों को तोड़कर उनमें से तांबे की तार चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि-संघर्षग्रस्त नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस की जांच में ठाणे और रायगढ़ जिलों में दर्ज कुल 12 चोरी के मामलों का
खुलासा हुआ है। 
पुलिस के अनुसार, आरोपी रात के समय सुनसान इलाकों में स्थित बिजली ट्रांसफॉर्मरों को क्षतिग्रस्त कर उनमें लगी कॉपर वायर निकालकर कबाड़ी बाजार में बेच देते थे। इन वारदातों से कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित होती थी, जिससे आम नागरिकों और किसानों को भारी परेशानी का सामना करनापड़ता था।
गुप्त सूचना, तकनीकी विश्लेषण और लगातार निगरानी के आधार पर पुलिस ने गिरोह तक पहुंच बनाई। आरोपियों से पूछताछ में कई अन्य चोरी की वारदातों का भी खुलासा हुआ है। पुलिस ने गिरोह के कब्जे से चोरी की तांबे की तार, वाहन और अन्य सामान बरामद किया है तथा मामले की आगे की जांच जारीहै। 

संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post