दिल्ली में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों और किसानों के राजधानी कूच की तैयारी के मद्देनज़र नोएडा-दिल्ली सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एहतियात के तौर पर चिल्ला बॉर्डर समेत प्रमुख सीमाओं पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को छात्रों के प्रदर्शन के बाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। राजधानी में विरोध-प्रदर्शनों और किसानों के प्रस्तावित मार्च को देखते हुए एनसीआर क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा इंतज़ाम किए गए हैं।
प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
मीडिया रिपोर्ट ए के सिंह
Post a Comment